देशनोक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने थाने की दीवार में मारी टक्कर, मचा हड़कंप

18 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

देशनोक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने थाने की दीवार में मारी टक्कर, मचा हड़कंप

देशनोक। देशनोक कस्बे में गुरुवार रात तेज रफ्तार और कथित तौर पर लापरवाही से दौड़ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने पुलिस थाने की दीवार में टक्कर मार दी। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया।

Advertisement

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से लोगों में दहशत

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक कस्बे की सड़कों पर तेज गति से वाहन चला रहा था। वाहन की रफ्तार और ड्राइविंग को लेकर राहगीरों और यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

इसी दौरान स्कॉर्पियो देशनोक पुलिस थाने के पास पहुंची और थाने की दीवार से टकरा गई। थाने के पास हुए हादसे के बाद पुलिस की गश्त और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बड़ा हादसा टलने से राहत

हादसे में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस तरह वाहन तेज रफ्तार में कस्बे की सड़कों पर दौड़ रहा था, उससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।

स्कार्पियो चालक पर होगी कार्रवाई?

घटना के बाद अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।

Advertisement
Share: