पांचू में 18 वर्षीय युवती लापता, रात में ढाणी से बिना बताए निकली
पांचू। पांचू थाना क्षेत्र के किशनासर स्थित खेत की ढाणी से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात में परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी, लेकिन मध्यरात्रि के बाद बिना किसी को बताए ढाणी से चली गई। सुबह परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली।
सुबह उठने पर नहीं मिली युवती
खेताराम पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई के साथ करीब तीन साल से किशनासर में खेत पर काश्त कर रहा है। 16 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद ढाणी में सो गए थे। इसी दौरान भैराराम की 18 वर्षीय पुत्री भी परिवार के साथ सोई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, मध्यरात्रि के बाद युवती बिना किसी को बताए ढाणी से कहीं चली गई। सुबह परिजनों के उठने पर उसके लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
परिजनों की रिपोर्ट पर पांचू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मांगीलाल कर रहे हैं। पुलिस युवती की तलाश के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।




