बीकानेर में 37 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: शहर में 28 अक्टूबर 2026 की रात नगर निगम के पीछे स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में 37 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और सामाजिक सेवा संस्थाओं के सेवादार मौके पर पहुंचे। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस की निगरानी में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया शव
घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
आधार कार्ड के अनुसार मृतका की पहचान शलाखा पुत्री राजेश कुमार, उम्र करीब 37 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में आगे की स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
सेवादारों ने पहुंचकर की मदद
मौके पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत सहित असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौजूद रहे।
Aapni Awaj | बीकानेर






