बीकानेर में 7.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप: पार्टनर ने फर्जी दस्तावेजों से फर्म को हानि पहुंचाई , मामला दर्ज

19 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में 7.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप: पार्टनर ने फर्जी दस्तावेजों से आर्थिक नुकसान पहुंचा

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यापारी ने अपने पार्टनर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी से बड़ी राशि हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी नकुल गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी करणी नगर, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि महेश कुमार गुप्ता और चंदा गुप्ता उसकी फर्म के पार्टनर थे। आरोप है कि फर्म से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर कर बेईमानी पूर्वक करीब 7.46 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए।

परिवादी का आरोप है कि इस कृत्य से फर्म को आर्थिक नुकसान पहुंचा, जबकि आरोपियों को अनुचित लाभ मिला। मामले में महेश कुमार गुप्ता, चंदा गुप्ता , मोहित जोशी और मुकेश बाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

गंगाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही है।

Share: