बीकानेर में कल फिर बिजली कटौती! इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
Bikaner News: बीकानेर शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी।
सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक रहेगी बिजली बंद
विभाग के अनुसार डी-3 क्षेत्र में रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते बंगाली मंदिर गली और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
जरूरी काम पहले निपटा लें
बिजली कटौती के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें और सहयोग करें।
बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।




