बीकानेर में पार्किंग से बाइक चोरी: युवक ने दर्ज कराया मामला, पुलिस जुटी जांच में
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक की बाइक पार्किंग से चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार रतनगढ़ निवासी हाल बीकानेर निवासी अजय सिंह इन्दा पुत्र चैनसिंह इन्दा (24 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर RJ07 SA 3038 दिनांक 2 जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे भ्रमण पथ पार्किंग से चोरी हो गई।
पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच श्रवण कुमार (सउनि) को सौंपी गई है।




