BJP राजस्थान प्रभारी का बीकानेर दौरा टला, आपातकाल दिवस कार्यक्रम में बदलाव
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल का 25 जून को होने वाला बीकानेर प्रवास कार्यक्रम अचानक स्थगित हो गया है।
Also Read - बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, हाईवे जाम कर जलाए टायर
अग्रवाल को संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था।
अब ओंकार सिंह लखावत करेंगे संबोधन
कार्यक्रम में अब वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
भाजपा ने बताई कार्यक्रम की अहमियत
भाजपा नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।
देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध है।



