बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में बोलेरो कैंपर खरीद के नाम पर ₹11.35 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि पूरी रकम लेने के बावजूद आरोपी ने न तो वाहन उसके नाम किया और न ही पैसे लौटाए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार गजनेर रोड, नोखा निवासी बजरंग लाल ने न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश किया। परिवादी का आरोप है कि अप्रैल 2026 में आरोपी ने बोलेरो कैंपर बेचने का सौदा किया और इस एवज में ₹11,35,000 प्राप्त कर लिए।
परिवादी का कहना है कि पूरी राशि लेने के बाद भी आरोपी ने वाहन का स्वामित्व उसके नाम हस्तांतरित नहीं किया। कई बार संपर्क करने और प्रयास करने के बावजूद न तो वाहन ट्रांसफर किया गया और न ही रकम वापस की गई।
न्यायालय के आदेश के बाद सदर थाना पुलिस ने मूली देवी पत्नी लक्ष्मण राम के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



