छत्तरगढ़ में युवक की तलाश, नहर किनारे मिली कार और कपड़े
बीकानेर। छत्तरगढ़ क्षेत्र के मायलेटी के पास एक युवक के नहर में गिरने की आशंका के बाद हड़कंप मच गया। युवक की कार, कपड़े और अन्य सामान नहर किनारे मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
नहर किनारे मिला सामान
जानकारी के अनुसार 465 आरडी निवासी गौरव सोनी की कार और कपड़े नहर के पास मिले हैं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई।
एसडीआरएफ को दी सूचना
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है।
वीडियो अपलोड करने के बाद लापता
बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। वीडियो में उसने कुछ लोगों पर परेशान करने और पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है। अभी तक नहर में गिरने की पुष्टि नहीं हुई है।




