बीकानेर के CNG पंपों पर सरकार का बड़ा एक्शन! अचानक जांच में सामने आई ये बड़ी सच्चाई
बीकानेर, 17 जुलाई. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले के विभिन्न सीएनजी पंपों पर सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 के तहत की गई।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया ने बताया कि अभियान के दौरान विजय मोटर कंपनी (जयपुर रोड), गैसोनेट एससीआरटी (बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया), मास फाइनेंस पेट्रोलियम (बदरासर) तथा कृष्णा एंड कंपनी (नोखा) सहित कुल पांच सीएनजी पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी सीएनजी पंप विधिवत सत्यापित पाए गए तथा सभी स्थानों पर सीएनजी की माप निर्धारित मानकों के अनुरूप सही मिली। साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच की गई, जिसमें सभी पंप निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पाए गए।
दीपक पूनिया ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी जिलेभर में नियमित जांच अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




