बीकानेर के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर: बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021 के तहत नया एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज मैनेजमेंट सिस्टम (EEMS 2.0) पोर्टल शुरू कर दिया गया है।
रोजगार सेवा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार पुराने EEMS 1.0 सिस्टम को अपडेट कर नया पोर्टल 8 जून से लाइव कर दिया गया है।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
नए EEMS 2.0 पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार पंजीयन, करियर काउंसलिंग और मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इंटर्नशिप की उपस्थिति भी होगी ऑनलाइन
योजना के तहत विभिन्न विभागों में इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति अब संबंधित कार्यालयाध्यक्ष अपनी SSO ID के माध्यम से EEMS 2.0 पोर्टल या Raj EEMS 2.0 मोबाइल एप पर दर्ज करेंगे।
कार्यालयाध्यक्षों को करना होगा रजिस्ट्रेशन
संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि इंटर्नशिप कर रहे युवाओं के कार्यालयाध्यक्षों को पोर्टल पर एक बार पंजीकरण करवाने के बाद हर महीने उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
जानकारी के लिए संपर्क करें
युवाओं को पोर्टल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष 0151-2226721 अथवा ई-मेल sreo.bik.emp@rajasthan.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।




