बीकानेर में गुरुवार को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
बीकानेर। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण गुरुवार 25 जून को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
Also Read - बीकानेर में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली गुल! 200 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट
इन इलाकों में सुबह रहेगी बिजली बंद
सुबह 06:00 बजे से 10:00 बजे तक सोनगिरी कुआ क्षेत्र, जगमाल कुआ, प्रतापमल कुआ, खटीकों का मोहल्ला, कसाई बाड़ी, पाड़ा चौक, मीट मार्केट, जामा मस्जिद के पास और ताजियों की चौकी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक यहां प्रभावित होगी सप्लाई
गढ़ ए ब्लॉक, मरुधर नगर और जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 क्षेत्र में सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले पूरा करने की अपील की है।




