करमीसर में बिजली टीम पर हमला, कार्रवाई करने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट
बीकानेर। करमीसर गांव में बिजली कनेक्शन काटने गई बीकेईएसएल टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Also Read - बीकानेर में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली गुल! 200 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट
बताया गया कि टीम बकाया बिजली बिल की वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर विवाद हो गया।
बोलेरो में आए लोगों पर आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग बोलेरो कैंपर में पहुंचे और कर्मचारियों से मारपीट की। घटना में दो कर्मचारी घायल हुए हैं।
पीबीएम अस्पताल भेजे गए घायल
घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भूराराम को सौंपी है।




