बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कार्मिकों को मिला 1.90 करोड़ रुपए का लंबित पीएफ भुगतान

07 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कार्मिकों को मिला 1.90 करोड़ का पीएफ भुगतान | Aapni Awaj

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कार्मिकों को मिला 1.90 करोड़ रुपए का लंबित पीएफ भुगतान

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत 185 कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर बड़ी राहत मिली है। पिछले 10 से 12 वर्षों से लंबित चल रहे भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान कॉलेज प्रशासन ने कर दिया है। सभी कार्मिकों के बैंक खातों में कुल 1.90 करोड़ रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।

यह भुगतान विधायक जेठानंद व्यास की पहल और निर्देशों के बाद किया गया। लंबे समय से पीएफ राशि का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर भुगतान मिलने से राहत मिली है।

विधायक की पहल पर कॉलेज प्रशासन ने की कार्रवाई

विधायक जेठानंद व्यास के निर्देशों की पालना में कॉलेज के प्राचार्य संजीव जैन ने लंबित पीएफ राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके तहत 185 कार्मिकों के बैंक खातों में कुल 1.90 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।

कई वर्षों से लंबित इस भुगतान के मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली है। दीपावली के अवसर पर राशि खातों में पहुंचने से कार्मिकों में खुशी का माहौल है।

Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: