खाजूवाला में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, 35 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर | Aapni Awaj
बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 15 के पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में मृतक की पहचान मनोलाल पुत्र सनौप जयसाराम नायक के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।






