नोखा के सलूंडिया गांव में डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत, बचाने के लिए कूदा साथी भी नहीं बच सका

07 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
नोखा के सलूंडिया में डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत | Aapni Awaj

नोखा के सलूंडिया गांव में डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत, बचाने के लिए कूदा साथी भी नहीं बच सका

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

धनतेरस के दिन जहां घरों में दीपावली की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहीं बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के सलूंडिया गांव में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। खेत में बनी पानी से भरी डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद सलूंडिया और अणखीसर गांव में शोक की लहर छा गई।

जानकारी के अनुसार, सलूंडिया गांव की रोही स्थित एक खेत में 15 वर्षीय गौरीशंकर मेघवाल काम करने पहुंचा था। यह खेत उसकी बहन ने काश्त पर ले रखा था। उसके साथ उसके बहनोई का भाई सुभाष मेघवाल भी मौजूद था। दोनों खेत में बने नलकूप पर बूस्टर का पाइप जोड़ने का काम कर रहे थे।

गौरीशंकर को डूबता देख सुभाष ने भी लगाई छलांग

काम के दौरान अचानक गौरीशंकर का पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में जा गिरा। उसे डूबता देख सुभाष ने बचाने के लिए डिग्गी में छलांग लगा दी। हालांकि, दोनों ही पानी में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके।

आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को नोखा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव मोर्चरी में रखवाए गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, शनिवार को होगा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार, दोनों शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: