बीकानेर: कीटनाशक की चपेट में आने से किसान की मौत

13 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: कीटनाशक की चपेट में आने से किसान की मौत  

बीकानेर। जसरासर गांव में बिदासरिया निवासी किसान बुधाराम पुत्र मोहनराम की खेत में जहर का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संताराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत जहर चढ़ने से होना सामने आया है। किसी पर कोई संदेह नहीं जताया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।

Share: