4 दिन बाद घर लौटी महिला… सामने आया चौंकाने वाला मंजर

30 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

4 दिन बाद घर लौटी महिला... सामने आया चौंकाने वाला मंजर

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार चार दिन बाद घर लौटा।

पुलिस के अनुसार हनुमान वाटिका, बाबा रामदेव मंदिर रोड, सूजानदेसर निवासी रेणु गहलोत ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 24 जुलाई को घर बंद कर दौसा गई थीं। 28 जुलाई को वापस लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजय कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share: