बीकानेर में ज्वैलर्स से 3.28 करोड़ के सोने के आभूषण हड़पने का आरोप, केस दर्ज

09 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोने के आभूषणों से जुड़े करीब 3 करोड़ 28 लाख 85 हजार 105 रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नई लाइन, चौपड़ा स्कूल के पास स्थित मैसर्स मोहनलाल हनुमानमल ज्वैलर्स के प्रोपराइटर ने दो लोगों पर बेईमानी की नीयत से सोने के आभूषण हड़पने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

3.28 करोड़ रुपए के आभूषण हड़पने का आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ज्वैलर्स फर्म के प्रोपराइटर किशनलाल सोनी पुत्र हनुमानराम सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया था। परिवाद में आरोप लगाया गया कि 1 अप्रैल 2026 से 2 अक्टूबर 2026 के बीच कांता सिरजा और उसके पति नवीन ने कथित तौर पर धोखाधड़ी की नीयत से करीब 3,28,85,105 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण हड़प लिए।

श्री गोल्ड एंड डायमंड्स फर्म का उल्लेख

परिवाद के मुताबिक, कांता सिरजा और उनके पति नवीन की ‘श्री गोल्ड एंड डायमंड्स’ नाम से फर्म है। परिवादी ने आरोप लगाया कि इस मामले में उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचा। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

थानाधिकारी कर रहे मामले की जांच

परिवादी की शिकायत के आधार पर गंगाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी गणेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Advertisement
Share: