बीकानेर: गोपेश्वर बस्ती से युवती लापता, मां ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

31 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: गोपेश्वर बस्ती से युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बीकानेर: गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गोपेश्वर बस्ती निवासी युवती की मां ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मनीष सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी, निवासी भानी जी की बाड़ी, बीकानेर, कथित तौर पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

परिजनों ने की तलाश, नहीं मिला सुराग

घटना के बाद परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद युवती की मां ने गंगाशहर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस युवती की तलाश के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Aapni Awaj | बीकानेर की हर बड़ी खबर

Advertisement
Share: