बीकानेर ग्रामीण सेवा शिविर-2026: इन गांवों में पहुंचेगी प्रशासन की टीम, जानें पूरी सूची

22 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर-2026: इन गांवों में पहुंचेगी प्रशासन की टीम

बीकानेर। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 23 जून को बीकानेर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इन स्थानों पर होंगे शिविर

  • बीकानेर: स्वरूपदेसर और लालमदेसर
  • लूणकरणसर: महाजन और शेरपुरा
  • श्रीडूंगरगढ़: ठुकरियासर और लिखमादेसर
  • कोलायत-हदां: सियाणा बड़ा और भेलू
  • बज्जू: फूलासर छोटा और गौडू
  • पूगल: 2-एडीएम
  • छत्तरगढ़: रामनगर
  • खाजूवाला: 14-बी डी
  • नोखा-1: बीकासर और काहिरा
  • नोखा-2: मोरखाणा और लालमदेसर छोटा

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवश्यक कार्यों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share: