Bikaner News: हनुमान हत्था इलाके से बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

18 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में फिर बढ़ा चोरी का खतरा! किराएदार की बाइक ले उड़े चोर

बीकानेर: शहर के सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। हनुमान हत्था इलाके में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार नवीन पुत्र रविंद्र कुमार निवासी रतनगढ़, हाल किराएदार हनुमान हत्था बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिवादी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर RJ44SJ9018 को कोई अज्ञात व्यक्ति 10 जून की रात करीब 9 बजे से 11 जून सुबह 6 बजे के बीच चोरी कर ले गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीषा को सौंपी गई है।

Share: