बीकानेर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 27 जून की शाम को फूलनाथ तालाब परिसर में की गई। पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं।
तलाशी में मिला अवैध देशी पिस्टल
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। हथियार रखने से संबंधित लाइसेंस या कोई वैध दस्तावेज युवक के पास नहीं मिला।
मामले में पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान विकास शर्मा (20) के रूप में की है।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



