बीकानेर के जयमलसर में ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो टकराने और मारपीट का आरोप, 8 लोगों पर मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद ट्रैक्टर से कार को टक्कर मारने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी मोहनसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपूत निवासी जयमलसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मारी और बाद में मारपीट की।
परिवार के साथ मारपीट का आरोप
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने एक राय होकर परिवादी के पुत्र के साथ मारपीट की। घटना के दौरान परिवार को धमकाने और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में विक्रम सिंह, छैलू सिंह पुत्र लखुसिंह, गजेंद्र पुत्र नंदूसिंह, अजय पुत्र देवीसिंह, शिशपाल सिंह, दुर्जन सिंह, हुक्मसिंह, कालूसिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नाल थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




