Bikaner News: कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त , बाइक सवार कोचिंग स्टूडेंट्स सुरक्षित! JNV कॉलोनी में हुआ हादसा

20 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: JNV कॉलोनी में कार और बाइक की भिड़ंत, बाल-बाल बचे कोचिंग स्टूडेंट्स

Bikaner News। बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र की सड़क पर कार और बाइक की भिड़ंत का मामला सामने आया है। हादसे में गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

Advertisement

इनोवा क्रिस्टा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार इनोवा क्रिस्टा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं बाइक पर कोचिंग के स्टूडेंट्स सवार थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की बात बताई कि सभी छात्र सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

कार ज्यादा क्षतिग्रस्त, बाइक को मामूली नुकसान

हादसे में बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। मौके पर मौजूद लोग इस बात को लेकर हैरान नजर आए कि कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन बाइक लगभग सुरक्षित रही।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement
Share: