खाली प्लॉटों पर कब्जे से लेकर फर्जी रजिस्ट्री तक का आरोप, 6 लोगों पर केस

11 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: शहर में खाली पड़े भूखंडों पर कब्जा करने और जमीनों को विवाद में डालने के आरोपों को लेकर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवादी सरोज ओझा की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

परिवादी सरोज ओझा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि खाली पड़े भूखंडों पर कब्जा करने, जमीनों की दोबारा रजिस्ट्री करवाने तथा भूखंडों को विवाद में डालकर निर्दोष और सज्जन नागरिकों एवं जमीन विक्रेताओं को परेशान करने का कथित तौर पर गोरखधंधा चल रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस पूरे मामले में हेमसिंह उर्फ कुलदीप सिंह आदतन अतिक्रमी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला 10 अगस्त 2026 को दोपहर 1:28 बजे जेएनवीसी थाने में दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 318(4), 323, 338, 336(3), 340(2) और 339 के तहत कार्रवाई दर्ज की गई है।

शिकायत में कुलदीप सिंह उर्फ हेमसिंह पुत्र रामेश्वर सिंहरामेश्वर सिंह पुत्र जगमाल सिंहअनिल पारीक पुत्र पुरुषोत्तम दास पारीकविरेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर सिंहचुन्नीलाल पुत्र कालूराम, तथा बिरजू बावरी और उसकी पत्नी व लड़के सहित चार-पांच अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले में अनुसंधान अधिकारी के रूप में श्री मुकेश मीणा, सहायक उप निरीक्षक को जांच सौंपी गई है।

Share: