सोने के टॉप्स का विवाद पहुंचा पुलिस तक, बीकानेर में दर्ज हुआ मुकदमा

11 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोने के टॉप्स वापस नहीं लौटाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। परिवादी मेघराम पुत्र रामदेव, जाति नायक, निवासी भीनासर, बीकानेर की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Advertisement

परिवादी मेघराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन साल पहले उसने जीतू नायक पुत्र माणक लाल, निवासी भीनासर को सोने के टॉप्स 2000 रुपये में गिरवी रखे थे। परिवादी के अनुसार उस समय यह तय हुआ था कि जब वह 2000 रुपये वापस करेगा, तब उसके सोने के टॉप्स उसे वापस कर दिए जाएंगे।

परिवादी का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से वह अपने सोने के टॉप्स वापस लेने के लिए जीतू नायक से लगातार कह रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसके जेवर वापस नहीं किए जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर परिवादी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की, जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला 10 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच रामलाल द्वारा की जा रही है।

Advertisement
Share: