बंद गेट के अंदर से दो स्कूटियां चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बीकानेर: जेएनवीसी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में चोरों ने बंद गेट के भीतर खड़ी दो स्कूटियां चोरी कर लीं। वारदात तड़के करीब 3:45 बजे की है, जो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पटेल नगर निवासी सत्यपाल गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 जुलाई की रात उन्होंने अपनी दोनों होंडा स्कूटियां घर के पोर्च में खड़ी की थीं। घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन सुबह उठकर देखा तो दोनों स्कूटियां गायब थीं।
चोरी हुई स्कूटियों में होंडा एक्टिवा 6जी प्रीमियम ब्लू (RJ07 MS 9099) तथा दूसरी होंडा स्कूटी (RJ23 SZ 2822) शामिल है।
परिवादी ने पुलिस को घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई है, जिसमें तड़के करीब 3:45 बजे चोरी की पूरी वारदात कैद होने का दावा किया गया है।
जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और चोरी गई दोनों स्कूटियों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।



