बज्जू में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जिप्सम से भरा ट्रक जब्त, माफिया पर केस दर्ज

04 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बज्जू में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 40 टन जिप्सम से भरा ट्रक जब्त, माफिया पर केस दर्ज

बज्जू। बज्जू उपखंड क्षेत्र के रणजीतपुरा थाना इलाके में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन जिप्सम से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। मामले में कथित खनन माफिया दलिप पूनिया के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई खनिज कार्यादेशक अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान जब्त ट्रक में लगभग 40 टन जिप्सम भरा हुआ पाया गया।

खनिज विभाग और पुलिस के अनुसार मामले में अवैध खनन तथा खनिज परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share: