बीकानेर का करणी सिंह स्टेडियम ऑडिटोरियम बना खेल प्रतिभाओं के संगम का गवाह

06 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर, 6 अक्टूबर 2026। बीकानेर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता अब निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के छठे दिन मंगलवार को एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक के रोमांचक मुकाबले हुए। जोधपुर, नागौर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और पाली सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने संतुलन, तालमेल, लचीलापन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Advertisement

एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मल्टीपर्पज करणी सिंह स्टेडियम ऑडिटोरियम में आयोजित मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उत्साह से माहौल खेलमय बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली।

जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का उत्साह और अनुशासन राजस्थान की खेल प्रतिभाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करती हैं।

आयोजन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य लाजवंती ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग, निर्णायकों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े कार्मिक लगातार समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) किशनदान चारण, लेडी एल्गिन स्कूल की व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षिका सुधा व्यास, शारीरिक शिक्षक शिवराज सिंह, नारायण दास पणिया, रामकुमार जी, पवन नायक, संतोष नायक, शिव नायक, राजेश नायक, यशपाल सिंह (जोधपुर), सुरेश खेड़िया, सुनील सैन, युद्धवीर सिंह, अजय कुमार, सुधीर शर्मा, अशोक, उपेन्द्र सिंह शेखावत एवं अमित चौधरी सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी, कार्मिक, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

7 अक्टूबर को होगा भव्य समापन

70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। अंतिम मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। छह दिनों से जारी प्रतियोगिता के अंतिम दिन को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Advertisement
Share: