खाजूवाला में धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर विरोध, 1 जुलाई को बड़ा आंदोलन
खाजूवाला। क्षेत्र में मस्जिद और मजार हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
Also Read - बीकानेर में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली गुल! 200 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सभी समाजों के लोग भाईचारे के साथ रहते आए हैं और इस घटना से लोगों में नाराजगी है।
सरकार से जवाब मांगने की बात
मेघवाल ने कहा कि प्रशासन को बताना चाहिए कि कार्रवाई किस आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई अनियमितता थी तो पहले नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी।
कलेक्ट्रेट पर होगा प्रदर्शन
मामले को लेकर 1 जुलाई को बीकानेर कलेक्ट्रेट के सामने धरना देने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले 29 जून को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में क्षेत्र के कई सरपंच, सामाजिक प्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




