कोडमदेसर रोड पर 51 फीट की ध्वजा लेकर जा रहे जत्थे को ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल
बीकानेर। कोडमदेसर रोड पर बीती देर रात सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक जत्था 51 फीट की ध्वजा लेकर बाबा भैरूनाथ के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने जत्थे को टक्कर मार दी।
नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि हादसा देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




