बीकानेर में लोन दिलाने के नाम पर 7.45 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Bikaner News: बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read - PBM अस्पताल पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 8वें दिन भी जारी रहा “सुधारो जनआंदोलन”, कलेक्टर से रखीं ये बड़ी मांगें
पुलिस के अनुसार परिवादी हरिराम पुत्र सूरजाराम , निवासी मुंदड़ , जसरासर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि आरोपी ने उसे कम पैसों में पुराना लोन जमा करवाने और नया लोन कम ब्याज पर दिलाने का भरोसा दिया।
झांसा देकर हड़पे 7.45 लाख रुपये
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने अलग-अलग तरीकों से परिवादी से कुल 7 लाख 45 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने मना कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित की शिकायत पर जसरासर थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े तथ्यों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।




