बीकानेर: चुनाव प्रचार के दौरान चलती गाड़ी में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

30 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: चुनाव प्रचार के दौरान चलती गाड़ी में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

महाजन, बीकानेर: महाजन क्षेत्र के चक जोहड़-खानीसर मार्ग पर चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामसरा में सरपंच पद के उम्मीदवार के प्रचार के लिए जा रही चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

स्कूल के पास चलती गाड़ी में उठीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग रामसरा में सरपंच पद के उम्मीदवार के प्रचार के लिए खानीसर गांव जा रहे थे। इसी दौरान खानीसर गांव में स्कूल के पास अचानक चलती गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वाहन में सवार चारों लोग तुरंत बाहर निकल आए।

ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।

बताया जा रहा है कि गाड़ी चक जोहड़ निवासी गौरीशंकर ब्राह्मण की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चारों लोगों के सुरक्षित बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया।

Aapni Awaj | महाजन, बीकानेर

Advertisement
Share: