मारवाड़ अस्पताल के बाहर रोज लग रहा जाम, मरीजों की एम्बुलेंस भी फंस रही; प्रशासन मौन

20 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner Traffic Jam: मारवाड़ अस्पताल के बाहर रोज लग रहा महाजाम, मरीजों की एम्बुलेंस भी फंस रही; प्रशासन मौन

बीकानेर: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था अब आमजन के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। रोजाना शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगने वाले जाम से लोग घंटों परेशान हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बेडकर सर्किल से तुलसी सर्किल जाने वाली रोड पर मारवाड़ अस्पताल के सामने हालात बेहद खराब बने हुए हैं।

मारवाड़ अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़क किनारे और सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इससे इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

अस्पताल के बाहर वाहनों का कब्जा, राहगीर परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के सामने और आसपास चार पहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं।

लोगों का आरोप है कि यातायात विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। कभी-कभी हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि लोगों को मुख्य मार्ग छोड़कर गलियों से निकलना पड़ता है।

प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन और यातायात विभाग को मिलकर पार्किंग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सड़क पर वाहन खड़े न हों और मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों ने मांग की है कि अस्पताल क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नियमित कार्रवाई की जाए और सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्ती बरती जाए।

Share: