रातों-रात मोबाइल शॉप साफ! CCTV भी तोड़ गए शातिर, लाखों का माल लेकर फरार

02 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में मोबाइल दुकान पर बड़ी चोरी, 15 नए मोबाइल और रिपेयर के फोन भी ले गए चोर

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार खारा निवासी 24 वर्षीय रमेश बोराणा पुत्र भंवरलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

चोर दुकान से वीवो के 5, माइक्रोमैक्स के 4, ब्लैकजोन के 3, नोकिया के 2 और जियो का 1 नया मोबाइल सहित कुल 15 नए मोबाइल चोरी कर ले गए।

इसके अलावा 13 नए चार्जर, 17 ब्लूटूथ ईयरबड्स, 4 ब्लूटूथ स्पीकर, 4 मोबाइल बोर्ड तथा ग्राहकों के रिपेयर के लिए आए 10 मोबाइल भी चोरी कर लिए गए।

चोरी के दौरान बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई और डोंगल भी क्षतिग्रस्त कर गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

बीछवाल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share: