बीकानेर में गांधी प्याऊ के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत

20 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में गांधी प्याऊ के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार खारी चारणान निवासी राधाकिशन पुत्र नत्थूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका 21 वर्षीय भाई त्रिलोक मेघवाल दिल्ली में मार्बल का काम करता था और कुछ दिन पहले ही बीकानेर आया था।

रिपोर्ट के मुताबिक 14 जून की रात त्रिलोक गांव निवासी भैराराम की मोटरसाइकिल लेकर बीकानेर के लिए निकला था। रात करीब 9:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांधी प्याऊ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है।

मौके पर पहुंचने पर वहां ट्रक नंबर RJ 07 GD 2111 खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही बाइक ट्रक से जा टकराई।

हादसे में त्रिलोक के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नाल थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विक्रम सिंह को सौंपी गई है।

Share: