बीकानेर में आधी रात घर में घुसकर हमला! हथियारों से लैस बदमाशों ने की मारपीट, फायरिंग और जातिसूचक गालियां
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने एकराय होकर घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
पुलिस के अनुसार प्रताप बस्ती निवासी राजूराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि 15 जून की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच आरोपी हथियार लेकर घर पहुंचे।
आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, वाहन में तोड़फोड़ की और तीन हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मामले में आरोपी के रूप में जेठाराम, गोविंद, कन्हैयालाल, राधाकिशन, धर्मा, देवराज, रामदेव, सोनू यादव, लक्की जावा , अशोक सहित 10-12 अन्य व्यक्ति बताए गए हैं।
परिवादी ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर एकराय होकर घर में घुसे और परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




