Bikaner News: नहर में नहाने उतरा युवक नहीं लौटा, 24 घंटे बाद पानी में तैरता मिला शव

13 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: अरजनसर लिफ्ट नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

महाजन. बीकानेर जिले के महाजन क्षेत्र के समीप स्थित अरजनसर की कंवरसेन लिफ्ट नहर में रविवार शाम नहाते समय डूबे युवक का शव सोमवार सुबह नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मजदूरी करने आया था युवक

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखविंद्र निवासी सूरतगढ़ के रूप में हुई है। वह अपने साथी तनसीर के साथ अरजनसर में मजदूरी करने आया था। रविवार शाम दोनों युवक कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाने के लिए उतरे थे।

तेज बहाव में बह गया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाने के दौरान अचानक सुखविंद्र का पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से देर शाम तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सोमवार सुबह मिला शव

सोमवार सुबह युवक का शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मर्ग दर्ज कर जांच शुरू

मृतक के मामा जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share: