Bikaner News: लाखो के माल का सौदा बना विवाद, व्यापारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप; मामला दर्ज

07 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये के सामान की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यापारी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका विश्वास जीतकर हजारों नहीं बल्कि लाखो रुपये का माल हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी पुरुषोत्तम मोदी पुत्र सुरेश कुमार मोदी निवासी वार्ड नंबर 13, प्रियदर्शिनी के पास, मोदी मार्केट, खाजूवाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने मिथ्या व्यपदेशन कर उसका विश्वास जीता और सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से आपराधिक षड्यंत्र रचा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे से रात 8 बजे के बीच आरोपियों ने परिवादी से कुल 3 लाख 76 हज़ार 2 सौ 88 रुपये मूल्य का सामान हड़प लिया। जब परिवादी ने माल और लेन-देन का हिसाब मांगा तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ और उसने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया।

मामले में शोयब, आसिफ, मजीद और जाविद इरशाद को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: