ऑनलाइन ठगी और बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन नामजद, साइबर नेटवर्क की जांच तेज
बीकानेर। साइबर अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बीकानेर साइबर पुलिस थाने में ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार साइबर थाना बीकानेर में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोप है कि आरोपी लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों की जानकारी और खातों का उपयोग करते थे तथा इन खातों के माध्यम से ऑनलाइन ठगी से जुड़ी रकम का लेनदेन किया जाता था।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग कर डिजिटल माध्यम से ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। मामले में साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
मामले में मामराज पुत्र भूराराम निवासी फलांवाली, सुरेश पुत्र दौलतराम जाट निवासी पूगल तथा किशना राम उर्फ किशन पुत्र जोराराम निवासी भोपालगढ़ (जोधपुर) को नामजद किया गया है।
साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों के उपयोग और लेनदेन के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।




