Bikaner News: भरोसा जीतकर ऐंठे लाखों रुपए, अब पुलिस के पास पहुंचा मामला

05 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपए दोगुना करने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब 8 लाख रुपए हड़प लिए गए। पीड़ित हुकमसिंह की रिपोर्ट पर गजनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे एक्सपो कंपनी जयपुर के नाम से 8 लाख रुपए अगस्त 2025 में बढ़ाकर देने का प्रलोभन देकर ले गए ।भरोसे में आकर उसने 8 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। शुरुआत में आरोपियों ने लाभ का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में न तो रकम लौटाई और न ही कोई हिसाब दिया।

जब परिवादी ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।आगे से आगे दिनाक बढ़ाते गए और रुपये वापस नहीं किए ।इसके बाद उसने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने अनिल शर्मा, सुरेन्द्र कच्छावा, हेमेन्द्र सिंह और गणेश कुमावत के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: