Bikaner News : स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने युवक पर किया हमला, लाठी-सरियों से पीटा; 5 लोगों पर केस दर्ज
Bikaner News । बीछवाल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो वाहनों में सवार होकर आए लोगों द्वारा एक युवक पर लाठी और सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे फाटक के पास युवक पर हुआ हमला
पुलिस के अनुसार लूणकरणसर निवासी मामराज पुत्र मुखमाराम नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई अर्जुन जैसलमेर बाइपास स्थित कानासर रेलवे फाटक के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहनों में सवार होकर वहां पहुंचे और एकराय होकर उस पर हमला कर दिया।
लाठी और लोहे की सरियों से मारपीट का आरोप
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने अर्जुन के साथ लाठियों और लोहे की सरियों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में शेर खान पुत्र नत्थू खान, सराज खान, दिले खान, अमीन खान, साहिल खान सहित दो-तीन अन्य लोगों को आरोपी बताया है। सभी आरोपी लूणकरणसर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
बीछवाल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सम्पत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।




