बीकानेर में क्रिकेट देखते समय लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, SBI खाते से 2 लाख रुपए पार
बीकानेर |
क्रिकेट मैच देखते समय मोबाइल पर आए एक लिंक पर क्लिक करना युवक को भारी पड़ गया। ठगों ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस का लालच देकर युवक के एसबीआई बैंक खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हंसराज पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी फतेहपुर शेखावाटी, हाल बीएसएफ आवासीय कैम्पस बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
20 प्रतिशत बोनस का दिया लालच, लिंक पर क्लिक करते ही हुई ठगी
पुलिस के अनुसार, हंसराज ने रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर 2026 को वह क्रिकेट मैच देख रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर 99exch.com नाम से एक लिंक आया।
लिंक के जरिए डिपॉजिट करने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस देने का लालच दिया गया। युवक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उसके योनो एप्लीकेशन में बंधन बैंक का खाता जुड़ गया।
इसके बाद उसके एसबीआई खाते से ऑटोमेटिक तरीके से दो लाख रुपये डेबिट हो गए। खाते से रकम निकलने के बाद पीड़ित को ऑनलाइन धोखाधड़ी का पता चला।
बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर की शिकायत
पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद एसबीआई बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर जयपुर से जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
जेएनवीसी थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर जयपुर से जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच एएसआई फूसाराम को सौंपी गई है। पुलिस अब ऑनलाइन ठगी से जुड़े तथ्यों और लेन-देन की जांच कर रही है।
| Aapni Awaj







