बीकानेर में दूसरे चरण का मतदान 66.63% रहा, बीठनोक में सर्वाधिक 73.77% वोटिंग

28 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दूसरे चरण का मतदान 66.63% रहा, बीठनोक में सर्वाधिक 73.77% वोटिंग

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक कुल 66.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला परिषद के लिए कुल 3,35,446 मतदाताओं में से 2,23,502 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जारी आंकड़ों के अनुसार, बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ।

Advertisement

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

  • बीठनोक: कुल 35,975 मतदाताओं में से 26,538 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 73.77 रहा।
  • बीकानेर: कुल 1,22,554 मतदाताओं में से 84,190 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 68.70 रहा।
  • कोलायत: कुल 59,062 मतदाताओं में से 39,662 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 67.15 रहा।
  • हदां: कुल 43,039 मतदाताओं में से 27,482 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 63.85 रहा।
  • बज्जू खालसा: कुल 74,816 मतदाताओं में से 45,630 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 60.99 रहा।

बीठनोक में सबसे ज्यादा, बज्जू खालसा में सबसे कम मतदान

जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 73.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, बज्जू खालसा में सबसे कम 60.99 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 68.70 रहा, जबकि कोलायत में 67.15 और हदां में 63.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

दूसरे चरण के मतदान के ये आंकड़े शाम 6 बजे तक जारी किए गए हैं।

Aapni Awaj | बीकानेर

Advertisement
Share: