बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी आज, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधानों का होगा फैसला

23 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी आज, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधानों का होगा फैसला

बीकानेर। पंचायत आम चुनाव के तहत प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। बीकानेर जिले में बुधवार को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधानों के लिए लॉटरी

बुधवार को जिला परिषद के 41 सदस्यों और 15 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए आरक्षण लॉटरी होगी। इसके साथ ही संबंधित पंचायत समितियों के कुल 263 सदस्यों के पदों के लिए भी लॉटरी निकाली जाएगी।

इन पंचायत समितियों में खाजूवाला, बीकानेर, रुणिया मुख्यालय बीकानेर, कोलायत, बीठनोक, हदां, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रीडी, नोखा, पांचू, जसरासर, पूगल, बज्जू खालसा और छतरगढ़ शामिल हैं।

24 सितंबर को सरपंच-पंचों की लॉटरी

अतिरिक्त जिला कलेक्टर के अनुसार, 24 सितंबर को जिले के सभी सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए संबंधित क्षेत्रों में आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।

Share: