बीकानेर में शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर लूट और मारपीट! केस दर्ज

05 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट और लूट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

बीकानेर: जिले के पांचू थाना क्षेत्र के सोमलसर गांव में शराब पीने और मीट खाने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी मघाराम पुत्र हीराराम, निवासी सोमलसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 3 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह सरकारी स्कूल के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपियों ने गाड़ी से उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने व मीट खाने के लिए पैसे मांगने लगे।

परिवादी के पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से 6,000 रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने सुखराम पुत्र अमराराम, शिवलाल पुत्र अमराराम, महेंद्र पुत्र सुखराम (निवासी सोमलसर) तथा एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2), 304(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share: