बीकानेर में काजरी का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशिक्षण के बाद मिलेंगे सहजन के 1000 उन्नत पौधे

02 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

काजरी का किसानों के लिए बड़ा अवसर, प्रशिक्षण पूरा करते ही मिलेंगे सहजन के 1000 मुफ्त पौधे

बीकानेर, 2 अगस्त। केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), बीकानेर द्वारा नाबार्ड वित्त पोषित परियोजना “बीकानेर जिले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन आधारित कृषि प्रणाली का विकास” के तहत अंतिम दो कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

काजरी के अध्यक्ष डॉ. नवरत्न पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण 3 से 5 अगस्त 2026 तथा 10 से 12 अगस्त 2026 तक काजरी परिसर, बीकानेर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

इच्छुक किसान 9413893720 एवं 8740007170 पर संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, जमाबंदी और मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा। चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रत्येक किसान को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। साथ ही बीकानेर जिले के पात्र किसानों को अपने खेत में रोपण के लिए सहजन (मोरिंगा) की उन्नत किस्म के 1000 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधे प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Share: