पीबीएम अस्पताल के बाहर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की पुरानी आपातकालीन इकाई के सामने गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Also Read - दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से त्योहार बनाएं खास, गिफ्ट पैक से लेकर नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज
सूचना मिलते ही पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
सेवादारों की मदद से शव मोर्चरी पहुंचाया
इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव को मोर्चरी पहुंचाने के दौरान असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार और खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब भाई मौजूद रहे।
पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।






