बीकानेर में तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, पुलिस रखेगी नजर
बीकानेर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बीकानेर पुलिस ने तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अब इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखेगी।
एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किए आदेश
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने आदेश जारी कर बज्जू क्षेत्र के बेरा दैदावतान निवासी भंवरसिंह, मोडायत निवासी बजरंग खीचड़ और महाजन क्षेत्र के सूंई निवासी साहबराम वाल्मिकी की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए हैं।
कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार भंवरसिंह के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट सहित 8 मामले दर्ज हैं। वहीं बजरंग खीचड़ पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं।
साहबराम वाल्मिकी के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और एनडीपीएस सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं।
अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।




